युवती लापता होने का मामला दर्ज
सतनाली: कस्बे से एक युवती लापता हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 05:44 PM (IST)
संस, सतनाली : कस्बे से एक युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी पुत्री गत 27 अगस्त से लापता है। शिकायत में उसने संदेह जताया कि अज्ञात द्वारा उसकी पुत्री को गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा गया है। पिता ने पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें