कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता मावता उत्तर प्रदेश की आब्जर्वर नियुक्त
उत्तर प्रदेश में फरवरी माह में होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर महेंद्रगढ़ जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता मावता को आब्जर्वर नियुक्त किया है।
संवाद सूत्र, कनीना: उत्तर प्रदेश में फरवरी माह में होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर महेंद्रगढ़ जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता मावता को आब्जर्वर नियुक्त किया है। सुनीता मावता बुलंदशहर की देबाई विधानसभा क्षेत्र की आब्जर्वर रहेंगी। पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का आभार जताया है। चुनाव के दौरान वह कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।