विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के बुजुर्गों को मुफ्त में वाराणसी दर्शन कराएगी सैनी सरकार, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 दिसंबर को बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी की निःशुल्क तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। फोटो-जागरण आर्काइव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना करेंगे।

  2. 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग पात्र होंगे।

  3. निःशुल्क यात्रा के लिए आवेदन करें।

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को चार दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है।

फ्री तीर्थ यात्रा के लिए कहां करना होगा आवेदन?

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

योजना के तहत लाभार्थियों को क्या मिलेगा?

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।

योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।