Move to Jagran APP

संस्था ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

संवाद सहयोगी कनीना सामाजिक संगठन बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की ओर से क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 04:48 PM (IST)
संस्था ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे
संस्था ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

संवाद सहयोगी, कनीना : सामाजिक संगठन बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल की ओर से क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसके तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने मीठा नीम, पपीता, जामुन, नींबू, अमरुद एवं नीम आदि के पौधे रोपे। संस्था अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ये एक जनसेवा है। एक वक्त था जब बहुत अधिक पेड़-पौधे और जंगल होते थे, कितु अब धीरे-धीरे पेड़-पौधे और जंगलों को समाप्त कर दिया गया है। इससे आपदाएं आ रही हैं। हम जो पेड़ पौधे लगाएंगे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। नवीन कौशिक ने कहा कि उनकी संस्था 2019 से पौधारोपण कर रही है। अब तक संस्था 26 हजार पौधे रोप चुकी है। इस मौके पर अनिल कुमार, अनीश, नवीन, गजे सिंह व पंकज आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.