विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल यादव के DMC बनने पर महेंद्रगढ़ में दौड़ी खुशी की लहर, लोगों ने CM नायब सैनी और विधायक का जताया आभार

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

महेंद्रगढ़ के पूर्व एसडीएम अनिल यादव को नारनौल का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जिससे शहर में खुशी ...और पढ़ें

पूर्व एसडीएम अनिल यादव के नारनौल डीएमसी बनने पर महेंद्रगढ़ में खुशी। जागरण

पूर्व एसडीएम अनिल यादव के नारनौल डीएमसी बनने पर महेंद्रगढ़ में खुशी। जागरण

HighLights

  1. पूर्व एसडीएम अनिल यादव नारनौल के नए डीएमसी नियुक्त।

  2. महेंद्रगढ़ में खुशी, सीएम और विधायक का आभार व्यक्त।

  3. शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के पूर्व उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अनिल यादव की नारनौल में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) के पद पर नियुक्ति होने से महेंद्रगढ़ शहर के लोगों में खुशी की लहर है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर शहर के अनेक सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और व्यापारी वर्ग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और महेंद्रगढ़ के भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अनिल यादव की कार्यशैली से महेंद्रगढ़ की जनता भली-भांति परिचित है।

उन्होंने याद दिलाया कि जब अनिल यादव महेंद्रगढ़ में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे, तब उनके कुशल नेतृत्व और सख्त प्रशासनिक कार्यप्रणाली के चलते शहर में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए गए थे।

विशेष रूप से उनके कार्यकाल के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया गया था, जिससे आमजन और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली थी और शहर की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार देखने को मिला था।

स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानना है कि एक ईमानदार, अनुभवी और कर्मठ अधिकारी के जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) का कार्यभार संभालने से पूरे जिले के शहरी निकायों की कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता व तेजी आएगी।

लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब अनिल यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर के रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, स्वच्छता व्यवस्था सुधरेगी और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक कंवर सिंह यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप की गई इस नियुक्ति से महेंद्रगढ़ के विकास को नए आयाम मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।