मिलिए नारनौल के अर्जुन सिंह से... उमर 86 साल और जोश 16 का, पेशे से शिक्षक; करते हैं पार्कों की सफाई
86 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टर अर्जुन सिंह नारनौल के मंदिरों और पटेल पार्क की निस्वार्थ भाव से सफाई करते हैं। ...और पढ़ें

गुरु अर्जुन सिंह के साथ सेल्फी लेती समाजसेविका कृष्णा आर्या। सौ. स्वयं।
HighLights
86 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टर अर्जुन सिंह करते हैं सफाई।
नारनौल के मंदिरों और पटेल पार्क की करते हैं देखभाल।
निस्वार्थ सेवाभाव से युवाओं के लिए बने हैं प्रेरणास्रोत।
जागरण संवाददाता,नारनौल। आज के दौर के युवा सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई करना तो दूर वे अपने आस-पास को भी ठीक से साफ करके नहीं रखते, लेकिन एक सख्शियत ऐसी भी है, जो पेशे से तो शिक्षक रहे हैं, लेकिन 86 साल की उमर में भी मंदिर के आस-पास की सफाई करते हैं और सेक्टर एक के पटेल पार्क को अपने घर से भी ज्यादा रखरखाव रखते हैं।
बदले में न तो एक रुपया किसी से लेते हैं और न ही उन्हें कोई लालच है। बड़ी बात तो यह है कि ये मास्टर जी दिनभर कड़ी मेहनत कर पसीना बहाते रहते हैं और उनके योगदान को हर कोई सराहता है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
उमर महज इनके लिए एक गिनती है। 80 साल की उमर में अधिकांश लोग चारपाई पकड़ लेते हैं और उनके लिए उठना बैठना भी दूसरों के सहारे करना होता है पर अर्जुनसिंह एक अपवाद हैं। वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
उनके कार्य को देखते हुए पार्कों में घूमने वाले उनके साथ सेल्फी भी लेते हैं,ताकि वे उनके लिए और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा देते रहें। ममाज टीम सदस्या डॉ. कृष्णा आर्या ने बताया कि 2023 में उनको ममाज टी शर्ट और टोपी दी गईं थी, जिसे वो आज भी पहनकर गौरवान्वित महसूस करते हैं और देश की स्वच्छता में लगे हुए हैं।
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्य मास्टर अर्जुनसिंह नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में जुटे रहते हैं । प्रतिदिन सुबह सवेरे चमत्कारी मंदिर के आसपास झाड़ू लगाते, साफ सफाई करते देखे जा सकते हैं। शाम को पटेल पार्क में सफाई करते हैं। 86 वर्षीय मास्टर अर्जुन आज भी किसी युवा से कमतर नहीं हैं और उनका जोश व जज्बा देखते ही बनता है।
