Move to Jagran APP

आर्य समाज की नीतियों का प्रचार करने पर मिलेगा 20 हजार मानदेय

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : आर्य समाज ने आर्य समाज की नीतियों के प्रचार के लिए रथ तैयार कि

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 08:22 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 08:22 PM (IST)
आर्य समाज की नीतियों का प्रचार करने पर मिलेगा 20 हजार मानदेय
आर्य समाज की नीतियों का प्रचार करने पर मिलेगा 20 हजार मानदेय

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : आर्य समाज ने आर्य समाज की नीतियों के प्रचार के लिए रथ तैयार किए हैं। रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर स्वामी दयानंद द्वारा बनाई गई संस्था आर्य समाज का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

loksabha election banner

जिला वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य समाज ने समाज में फैल रही कुरीतियों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन आर्य समाज में अच्छे लोगों की संख्या कम हो रही है। ऐसे लोग जो वेद के जानकार हैं तथा लोगों को सही मार्ग दिखाने का प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को मजबूत करने के लिए ऐसे युवाओं की तलाश की जा रही है, जो स्वामी दयानंद के बताये रास्ते पर चलकर लोगों को सही मार्ग दिखाने का काम कर सके। ऐसे युवा जो भजनोपदेशक भी हों। ऐसे युवाओं की आर्य समाज भर्ती कर रहा है। उनको कुरुक्षेत्र गुरुकुल में ट्रे¨नग दिलाई जाएगी। इसके बाद प्रचार के लिए काम करेगा। युवाओं को इसके बदले वेद प्रचार मंडल प्रति माह 20 हजार रुपये मानदेय तथा खाने-पीने की व्यवस्था करेगी। आर्य समाज से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी हो। हर युवा को वेदों का ज्ञान हो। इसके लिए वेद प्रचारक सभा रोहतक ने प्रचार रथ तैयार किए हैं, जो गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे।

रोहतक से आये वेद प्रचारक रमेश आर्य ने भी अपने विचार रखे। आर्य समाज के प्रधान हरदयाल आर्य, एसडीओ महेंद्र ¨सह यादव, पूर्व प्रधान छोटेलाल आर्य, राजेंद्र उनींदा, राम¨सह आर्य, धर्मवीर आर्य, मास्टर सूरजभान, मास्टर सुरेंद्र व मास्टर हठीराम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.