यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षा ऋण के लिए शिविर कल
जासं, नारनौल : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर 17 जुलाई को सुबह 11 बजे पंचायत भवन नारनौ

जासं, नारनौल : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर 17 जुलाई को सुबह 11 बजे पंचायत भवन नारनौल में जिला स्तर पर सभी बैंकों एवं विभाग के सौजन्य से अग्रणी कार्यालय द्वारा शिक्षा ऋण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यार्थियों को ऋण के लिए पंजीकृत भी किया जाएगा।
एलडीएम एसएस नाथावत ने बताया कि इस शिविर में सभी बैंकों द्वारा अपना-अपना स्टाल लगाकर मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा ऋण देने बारे विस्तृत जानकारी दी जाएगी एवं पात्र छात्रों का ऋण देने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया सरकार की कोशिश है कि कोई भी मेधावी छात्र पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा ऋण के नियम व शर्तें विभिन्न बैंको द्वारा समझाई जाएंगी। क्षेत्र के सभी छात्र अपने अभिभावक के साथ पहुंच कर आवश्यक जानकारी लेकर पंजीकरण करवाकर सकते हैं।
