तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ है युवा व्यापार मंडल : गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने वीरवार को शाहाबाद की सब्जी मंडी में युवा व्यापार मंडल शाहाबाद के कार्यालय का शुभारंभ किया।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने वीरवार को शाहाबाद की सब्जी मंडी में युवा व्यापार मंडल शाहाबाद के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि कानून किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों को लाभ देने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में 50 से 60 प्रतिशत उद्योग व व्यापार ठप्प पड़े हैं। इस कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की युवा इकाई जल्द ही किसानों के समर्थन में दिल्ली सिघु बार्डर पर पहुंचेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के निर्देशानुसार युवा व्यापार मंडल शाहाबाद की नई टीम की घोषणा भी की गई। उन्होंने बताया कि उमेश गर्ग को युवा व्यापार मंडल शाहाबाद का प्रधान बनाया गया है, जबकि उपप्रधान की जिम्मेदारी रणधीर सिंह सुलखनी और नवीन मंगला को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि निपुण गर्ग को महासचिव, पवन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, गुरचरण सिगला को संगठन मंत्री और सुयश गुप्ता, सिद्धार्थ नागर व गुरमीत सिंह को सचिव बनाया गया है। इसी तरह संदीप ऋषि को सहसचिव, अंशु बंसल, संजीव सिगला, दीपक गुप्ता, राजिदर गाबा को प्रचार मंत्री, नंद किशोर शर्मा को प्रवक्ता, कमलदीप शर्मा को जीएसटी को-आर्डिनेटर और जितेंद्र कुमार व शशि भूषण मित्तल को पीआरओ बनाया गया है। योगेश कुमार, अनिल कुमार, ललित मोहन, हेमंत बंसल, राजीव सिगला, सुखमीत खुराना, सचिन मित्तल, कपिल गुप्ता, रोहित गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।