व्यक्ति के सर्वागीण विकास करने में योग सक्षम : प्रो. वीके अरोड़ा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. वीके अरो
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. वीके अरोड़ा ने कहा कि योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास कराने में सक्षम है। योग क्रियाएं करने के जहां व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है वहीं वह मानसिक रूप से भी प्रखर होता है। यह पूरी तरह से जीवन पद्धति है। जिसके तहत जीवन को जीने पर न केवल स्वास्थ्य लाभ होता है बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। आज पूरा विश्व भारत का अनुसरण कर योग को अपना रहा है। योग पूरे विश्व को भारत की देन है। प्रो. वीके अरोड़ा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दैनिक जागरण के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और छात्रों के लिए पूरा दिन भागदौड़ भरा होता है। लगातार अपने आप को बदलती तकनीक के साथ अपडेट करना है। जिसके कारण पूरा दिन तनाव के माहौल में कार्य होता है। शिक्षकों पर दबाव है कि छात्रों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करनी है और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अंकों के साथ ही अच्छी नॉलेज की ¨चता बनी रहती है। हर दिन अगर कुछ समय तक योग क्रियाएं की जाएं तो तनाव को कम करने में सक्षम हो सकता है।
------------
कार्यक्रम में 250 साधकों ने किया योग
संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ योग कार्यक्रम पूरे 45 मिनट तक चला। निट के छात्र कल्याण अधिष्ठाता और योग कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सतहंस ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान परिसर में कार्य करने वाले और रहने वाले 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुरुकुल से आए योग साधक समरपाल ¨सह और ब्रह्मचारी ने योग कराया। मंच से ब्रह्मचारी हर एक क्रिया को करके दिखा रहे थे। सभी योग साधकों ने पूरी तन्मयता से योग कार्यक्रम में भाग लिया और सभी योगासन और प्राणायाम किए।