पर्यावरण संरक्षणा के लिए निकाली साइकिल रैली
छह वर्ष से पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पौधारोपण सड़क पर सुरक्षा और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटी प्रेरणा समिति ने रविवार को 234वीं साइकिल रैली निकाली।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : छह वर्ष से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण, सड़क पर सुरक्षा और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटी प्रेरणा समिति ने रविवार को 234वीं साइकिल रैली निकाली। यह साइकिल रैली कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक लोगों को जागरूक करेंगे। रैली में समिति संयोजक राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा, समिति जिला प्रधान राजकुमारी पंवार, सदस्य डॉ. अरुण धीमान और कर्मचंद, यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक धीर सिंह और प्रधान सिपाही सुभाषचंद्र ने भाग लेकर लोगों को जागरूक किया। समिति संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज सड़कों पर दिन प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। उसका मुख्य कारण एक कार में एक सवार होता है। लोग स्वस्थ और चुस्त रहने के लिए कार में सवार होकर जिम में जाकर साइकिल चलाते हैं और गाड़ी में सवार होकर प्रात:कालीन और सायंकालीन सैर करते हैं।