हटाए गए चालक बोले : मजबूरी में काम आए, धन्यवाद तक नहीं किया
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज कर्मचारियों की चक्का जाम हड़ताल के दौरान बसों के थमे पहियों को चलाने वाले चालकों ने रोडवेज प्रशासन पर बेकद्री का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रोडवेज कर्मचारियों की चक्का जाम हड़ताल के दौरान बसों के थमे पहियों को चलाने वाले चालकों ने रोडवेज प्रशासन पर बेकद्री का आरोप लगाया है। इसी बेकद्री के विरोध में सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे चालकों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। चालकों ने ज्ञापन लेने पहुंचे जिला राजस्व अधिकारी चांदी राम को कहा कि जिन चालकों ने सरकार और प्रशासन की मजबूरी में साथ दिया, हड़ताल खत्म होने पर रोडवेज प्रशासन ने उनका धन्यवाद तक नहीं किया। सरकार की मजबूरी में काम आए चालक अब रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
लघु सचिवालय पहुंचे नरेश कुमार, मोहित शर्मा, संजीव कुमार ने कहा कि वह पिछले कई सालों से निजी संस्थानों में चालक की ड्यूटी निभा रहे थे। सरकार की ओर से रोडवेज में चालक भर्ती की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और रोडवेज की ओर से उन्हें 10 से 15 दिन तक काम पर भी रखा गया है। अब हड़ताल खत्म होते ही उन्हें हटा दिया गया है। काम से हटाने के बाद रोडवेज महाप्रबंधक, अधिकारियों और सरकार की ओर से उनका आभार तक व्यक्त नहीं किया गया। काम से हटाने के बाद
इससे सभी चालकों में रोष है। इस मौके रणधीर ¨सह, जगीर ¨सह, सोनू शर्मा, मुल्तान ¨सह, राजेश कुमार, रामकुमार, विकास सैनी मौजूद रहे।