Move to Jagran APP

महिला शक्ति ने ली कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त करने की शपथ

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर तैनात महिलाएं देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। इन बेटियों पर पूरे हिदुस्तान को नाज है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:20 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 09:20 AM (IST)
महिला शक्ति ने ली कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त करने की शपथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर तैनात महिलाएं देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। इन बेटियों पर पूरे हिदुस्तान को नाज है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। एक तरफ महिलाएं परिवार संभाल रही हैं दूसरी तरफ समाज को दिशा दे रही हैं। वह रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के तत्वाधान में कला कीर्ति भवन के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले 8 से 22 मार्च तक महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जाने वाले पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का भी आगाज किया और डाक्यूमेंटरी फिल्म के माध्यम से पोषण पखवाड़े के बारे में जागरुक भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम के राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को शिक्षित होने और मंजिल को हासिल करने के साथ-साथ देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को जननी का दर्जा दिया गया है। इसलिए नारी व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका अदा कर रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम अश्विनी मलिक, डीआरओ डॉ. चांदी राम, केडीबी के सदस्य रविद्र सांगवान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.