पोषण अभियान के तहत दूधला में महिलाओं को किया जागरूक
पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रेमलता ने गांव दूधला में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रेमलता ने गांव दूधला में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने पर ही वह परिवार को पोषक तत्वों की जानकारी दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि गांव दूधला में 17 पुरुषों पर 13 महिलाएं हैं। ऐसे में गांव में लिगानुपात में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़कियों में कोई अंतर नहीं है। आज लड़कियां भी लड़कों से किसी काम में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भी महिलाओं तक पोषक आहार पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने पर मौके पर ही महिलाओं को पौष्टिक भोजन तैयार कर दिखाया और उसकी पूरी जानकारी भी दी। इसी कार्यक्रम में तीन से पांच माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी करवाई गई। इस मौके पर कविता, ऋतू, मीनाक्षी, रजविद्र, सोनिया, आंगनबाड़ी वर्कर कुसुम लता, उषा रानी, ममतेश, हेल्पर नूरजहां मौजूद रही।