Move to Jagran APP

पंचायती राज में 50 फीसदी हिस्से पर महिलाओं का हक : दहिया

सर्व खाप महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने प्रदेश मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह लड़ाई हम लंबे समय से लड़ रहे थे और हमने मांग की थी कि पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सा मिलना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:40 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:40 AM (IST)
पंचायती राज में 50 फीसदी हिस्से पर महिलाओं का हक : दहिया
पंचायती राज में 50 फीसदी हिस्से पर महिलाओं का हक : दहिया

संवाद सूत्र, बाबैन : सर्व खाप महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिला विग इसकी लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों महिलाओं की ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय पंचायत में भी इस विषय को उठाया था। महिलाओं ने इसकी सिफारिश की थी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, सिक्किम, तमिल, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल और उत्तराखंड प्रदेशों में पहले से महिलाओं के लिए पंचायती राज में 50 फीसद आरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने मांग की कि आधी जमीन और आधे आसमां पर बेटियों का अधिकार है। फिर उन्हें राजनीति में पूरा हक मिलना चाहिए। महिलाओं को विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा और सभी नौकरियों में 50 फीसदी हिस्सा मिलना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.