Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेस भवन में रविवार सांय प्रदेश महिला कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:43 AM (IST)
महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कांग्रेस भवन में रविवार सांय प्रदेश महिला कांग्रेस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। दुराचार पीड़ित बेटियों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गई टिप्पणी से बिफरी महिला कांग्रेस ने उनके इस्तीफा देने की मांग करते हुए खूब नारेबाजी भी की। कांग्रेस भवन के बाहर भी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने ब्यान वापिस लेने और तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देकर बेटियों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि सीएम का ब्यान दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के दावे कर रही है, जबकि हकीकत में उसकी विचाराधारा जगजाहिर हो रही है। ऐसे में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। दर्शना नांदल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि ऐसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करें, क्योंकि प्रदेश के मुखिया ने बेटियों का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री ने अपना ब्यान वापिस न लिया, तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का प्रदेश भर में विरोध करेंगी। जहां भी मुख्यमंत्री जाएंगे, वहीं पर प्रदर्शन कर उन्हें काले झंडे दिखाएं जाएंगे। इस अवसर पर अनीता शर्मा, दर्शना नांदल, रीना वाल्मीकि, स्वर्णा शर्मा, राखी, दीपिका शर्मा, कीर्ति शर्मा, कमलेश मौजूद रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.