Move to Jagran APP

ब्रह्मसरोवर में पूजा करने आई महिला पहुंच गई पीजीआइ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र ब्रह्मासरोवर में सूर्य को अ‌र्घ्य देते हुए एक महिला संतुलन खो बैठी और सीढि़यों पर गिरने से अचेत होकर पानी में जा गिरी। महिला को डूबते हुए देख वहां पर खड़े एक बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने डूबती महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:52 PM (IST)
ब्रह्मसरोवर में पूजा करने आई महिला पहुंच गई पीजीआइ
ब्रह्मसरोवर में पूजा करने आई महिला पहुंच गई पीजीआइ

ब्रह्मासरोवर में फिसलकर महिला घायल, गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

loksabha election banner

ब्रह्मासरोवर में सूर्य को अ‌र्घ्य देते हुए एक महिला संतुलन खो बैठी और सीढि़यों पर गिरने से अचेत होकर पानी में जा गिरी। महिला को डूबते हुए देख वहां पर खड़े एक बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने डूबती महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि धोबी मोहल्ला निवासी रोजी ब्रह्मसरोवर पर पूजा करने के लिए आई थी और जब वह पानी में अ‌र्घ्य देने के लिए सीढ़ी पर उतरी तो एकाएक संतुलन खो बैठी। गिरते ही महिला का मुंह सीढि़यों पर लगा और वह अचेत होकर पानी में जा गिरी। वहीं घूम रहे एक बच्चे ने जब महिला को गिरते देखा तो शोर मचाया। इस दौरान वहां आसपास टहल रहे लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकाला। मगर महिला के मुंह से खून निकल रहा था, जिसके बाद महिला को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआइ रेफर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.