गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण : उपायुक्त
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इस बार गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी मुख्यातिथि
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इस बार गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी मुख्यातिथि होंगे। द्रोणाचार्य स्टेडियम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। एट होम कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
बुधवार को उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि अधिकारियों की बैठक 6 जनवरी को लघु सचिवालय में होगी। इस में सुरक्षा एवं प्रबंधों को लेकर चर्चा की जाएगी और ड्यूटियां लगाई जाएंगी। परंपरा के अनुसार राज्यपाल का एट होम कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाना संभावित है।
इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों को रिहर्सल में आमंत्रित करेंगे ताकि अच्छी टीमों का चयन किया जा सके। अग्रसेन पब्लिक स्कूल की तरफ से छात्र परेड में प्रजातंत्र के प्रहरी के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और सेवा निवृत सेना के अधिकारियों, वीर चक्र, महावीर चक्र, पदमवीर चक्र हासिल करने वाले सेना के सेवा निवृत अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाना है।