Move to Jagran APP

बुजुर्गो के आशीर्वाद के रूप में मिलेगी ठंडी छाया और पर्यावरण संरक्षण की सीख

जिन बुजुर्गो ने जीवनभर संघर्ष कर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा किया और विपरीत परिस्थितियों में भी उन तक कष्टों की आंच नहीं आने दी अब उन्हीं बुजुर्गों के नाम से लगाए पौधे वृक्ष बन लोगों को ठंडी छाया देंगे। फिनिक्स क्लब के सदस्यों की ओर से फिनिक्स रोड पर अपने और अभिभावकों के नाम से पौधे रोपित किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:16 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:16 AM (IST)
बुजुर्गो के आशीर्वाद के रूप में मिलेगी ठंडी छाया और पर्यावरण संरक्षण की सीख
बुजुर्गो के आशीर्वाद के रूप में मिलेगी ठंडी छाया और पर्यावरण संरक्षण की सीख

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र

loksabha election banner

जिन बुजुर्गो ने जीवनभर संघर्ष कर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा किया और विपरीत परिस्थितियों में भी उन तक कष्टों की आंच नहीं आने दी, अब उन्हीं बुजुर्गों के नाम से लगाए पौधे वृक्ष बन लोगों को ठंडी छाया देंगे। फिनिक्स क्लब के सदस्यों की ओर से फिनिक्स रोड पर अपने और अभिभावकों के नाम से पौधे रोपित किए गए हैं। इन पौधों से लोगों को केवल ठंडी छाया और शुद्ध हवा ही नहीं समाज को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपने बुजुर्गों के सम्मान की प्रेरणा भी मिलेगी। इसके साथ ही कई राज्यों के नाम से भी पौधे रोपित कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया है। कुरुक्षेत्र में फिनिक्स क्लब की ओर से पिछले दिनों एक सड़क को सुंदरीकरण के लिए चुना गया था। इसे फिनिक्स रोड का नाम दिया गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर सात और 10 के डिवाइडर की इस सड़क पर एक ओर फिनिक्स पिलर भी तैयार किया गया है। इसी सड़क पर 108 पौधे रोपित किए गए हैं। संस्था के सदस्यों की ओर से रोपित किए गए इन सभी पौधों पर ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। इन पर होने वाला खर्च भी संबंधित सदस्यों की ओर से स्वयं किया गया है। एक पौधा अपने तो एक माता-पिता के नाम से

क्लब के करीब 32 सदस्यों की ओर से एक पौधा अपने व परिवार के सदस्यों और एक पौधा अपने बुजुर्ग माता-पिता के नाम से रोपित किया गया है। इन पौधों के लिए लगाए गए ट्री गार्ड पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ ही दूसरे पौधे के ट्री गार्ड पर माता-पिता के नाम लिखे गए हैं। देश की एकता का संदेश

फिनिक्स रोड पर सदस्यों के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओड़िशा सहित अलग-अलग राज्यों के नाम से भी पौधे रोपित किए गए हैं। क्लब के सचिव रविनंदन आहुजा ने बताया कि इससे लोगों को देश की एकता और अखंडता का संदेश मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ, बुजुर्गों के सम्मान का संदेश

क्लब के प्रधान अमित अरोड़ा ने बताया कि फिनिक्स रोड को शहर की सबसे सुंदर सड़क बनाया जाएगा। इसी सड़क से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बुजुर्ग माता-पिता के नाम से पौधे रोपित किए गए हैं। प्राचीन काल से ही भारत में प्रकृति का संरक्षण करने और बुजुर्गों का सम्मान करने की संस्कृति रही है। इसी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.