केडीबी के नवनियुक्त सदस्यों का किया स्वागत
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने रविवार को नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने रविवार को नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया। केडीबी कार्यालय में पहुंचे नवनियुक्त सदस्यों ने पहले ही दिन से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए कई कार्यक्रमों पर विचार किया गया।
उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड पिछले 50 सालों से महाभारत की 48 कोस भूमि स्थित तीर्थों की देखभाल का कार्य कर रहा है। पिछले चार सालों से इस काम में तेजी आई है। सरकार की ओर से जारी बजट से तीर्थों का कायाकल्प किया जा रहा है। अब कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ब्रह्मासरोवर व इसके आस-पास अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने वाली जन सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। केडीबी के सभी सदस्यों का यह सौभाग्य है कि यही साल कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। ऐसे में साल भर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्वर्ण जयंती समारोह के तहत मनाए जाएंगे। सभी सदस्यों के सहयोग और सुझाव से तीर्थों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर सौरभ चौधरी, विजय नरूला, राजेंद्र पराशर, र¨वद्र सांगवान, डॉ. मधु दीप, गोपाल सैनी व एडवोकेट यशबीर ¨सह मौजूद रहे।