विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यावरण प्रबंधन के समाधान किफायती और टिकाऊ बने : डा. सुनीता

By JagranEdited By:
Published: Sat, 22 May 2021 07:07 AM (GMT+05:30)

कुरुक्षेत्र सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया कुरुक्षेत्र और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया की चंडीगढ़ इकाई ...और पढ़ें

पर्यावरण प्रबंधन के समाधान किफायती और टिकाऊ बने : डा. सुनीता
पर्यावरण प्रबंधन के समाधान किफायती और टिकाऊ बने : डा. सुनीता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया कुरुक्षेत्र और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया की चंडीगढ़ इकाई ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को जैव विविधता दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली की महानिदेशक डा. सुनीता नारायण ने हम प्रकृति के समाधान का हिस्सा है विषय पर चर्चा की।

डा. सुनीता नारायण ने कहा कि समाज के सामने आज कई चुनौती हैं। ऐसे में चुनौतियों को समझते हुए नए दृष्टिकोण तलाशने की आवश्यकता है। जिससे पर्यावरण प्रबंधन के समाधान किफायती और टिकाऊ बनें। यह समावेशी समाज की राजनीति है, जो हमें पर्यावरण प्रबंधन के समाधान खोजने में मदद करती है। उन्होंने जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर वैश्विक मूल्यांकन रिपोर्ट से आंकड़े सांझा किए और कहा कि हमारे पास जैव विविधता की भारी गिरावट की प्रवृत्ति है और जैव विविधता के नुकसान के वर्तमान चरण के लिए मानव जिम्मेदार है। पक्षियों की 10,996 प्रजातियां, मैमल्स की 5593, उभयचरों की 6576 और शार्क जैसी मछलियों की प्रजातियां खो गई हैं। उन्होंने जैव विविधता और कोविड -19 के लिक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति के साथ डायस्टोपियन संबंधों का परिणाम है और जानवरों से मनुष्यों में प्रजाति-वायरस के आने के कारण •ाूनोटिक रोग बढ़ रहे हैं।

सात घंटे बिजली रहेगी गुल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बिजली निगम के 11 केवी बिरला मंदिर फीडर से शनिवार को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। फीडर से ब्रह्मासरोवर, बिरला मंदिर, केडीबी कार्यालय के आसपास, विकेकानंद कालोनी, थर्ड गेट, कर्ण कालोनी के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम के एसडीओ विकासदीप शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 11 केवी कुरुक्षेत्र फीडर व 11 केवी केडीबी फीडर से भी शटडाउन होगा।