Move to Jagran APP

ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों को होंगे महाभारत के दर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मासरोवर पर पर्यटकों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं महा

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Apr 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 03:00 AM (IST)
ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों को होंगे महाभारत के दर्शन
ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों को होंगे महाभारत के दर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मासरोवर पर पर्यटकों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं महाभारत के दर्शन मल्टी मीडिया लेजर वाटर शो के जरिये होंगे। इसके लिए कृष्णा सर्किट के तहत पश्चिमी तट पर 3-डी मल्टी मीडिया लेजर म्यूजिकल फाउंटेन वाटर शो स्क्रीन लगाई जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से इसका मॉडल तैयार किया जा चुका है। 16 करोड़ रुपये की लागत से इसे स्थापित किया जाएगा।

loksabha election banner

धर्मनगरी में पहुंचने वाले पर्यटकों को ब्रह्मासरोवर पर महाभारत एवं 48 कोस की भूमि में स्थित तीर्थ स्थलों के दर्शन होंगे। यहां पर 50 मीटर की वाटर स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर 45 मिनट का महाभारत शो दिखाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव अंतिल ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से शो का कार्य धाराशाह कंपनी को सौंपा है। इसको स्थापित करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार की ओर से स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मनगरी को कृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। वर्ष 2016 दिसंबर में गीता जयंती महोत्सव में मल्टी मीडिया शो का ट्रायल भी लिया गया।

फोटो संख्या : 05

यह भी होंगे सुविधाएं

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव ने बताया कि ब्रह्मासरोवर पर बहु उपयोगी पर्यटक सूचना केंद्र भवन बनाया जाएगा। इसमें दो कैफेटेरिया व सोविनियर शॉप स्थापित की जाएंगी। यहां पर गीता से जुड़ी वस्तुओं को पर्यटक यादगार के तौर पर ले जा सकेंगे। अभिमन्यु घाट पर महाभारत से जुड़ी चित्रकारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मासरोवर के चारों ओर एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी। परिक्रमा मार्ग पर दीवार पें¨टग व चित्रकारी होगी। इसमें महाभारत से जुड़े तथ्यों को प्रमुख रूप से दर्शाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.