Move to Jagran APP

दशकों से उपेक्षा का शिकार राजा विहार कॉलोनी में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शहर को नई अनाज मंडी से सीधा जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण जारी है और शीतला माता से नई अनाज मंडी गेट तक सड़क को दोगुना चौड़ा करने का भी कार्य जारी है। इसी बीच हुडा के अपोजिट राजा विहार कॉलोनी जो दशकों से उपेक्षा का शिकार रही है उसका भाग्योदय शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 12:03 AM (IST)
दशकों से उपेक्षा का शिकार राजा विहार कॉलोनी में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शहर को नई अनाज मंडी से सीधा जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण जारी है और शीतला माता से नई अनाज मंडी गेट तक सड़क को दोगुना चौड़ा करने का भी कार्य जारी है। इसी बीच हुडा के अपोजिट राजा विहार कॉलोनी जो दशकों से उपेक्षा का शिकार रही है उसका भाग्योदय शुरू हो गया है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कॉलोनी के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रथम चरण में विकास कार्यों पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और यह सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर चेयरमैन तारा ¨सह, प्रधान जगदेव ¨सह गाबा, सचिव सुरेंद्र सुधा, कोषाध्यक्ष जो¨गद्र ¨सह हांडा के अलावा संजीव मित्तल, गुर¨वद्र पाल डिक्की, अनिल अरोड़ा, अशोक पोपली, शिवदर्शन कुकडे़जा भी मौजूद थे। इस कॉलोनी में विकास कार्य जारी हैं, प्लाट धारकों ने मकान बनाने आरंभ कर दिए हैं, सीवरेज का कार्य पूरा हो चुका है, कालोनी में पेयजल उपलब्ध करवाने व सड़क के निर्माण के आदेश दे दिए गए हैं। कालोनीवासियों ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी द्वारा दिखाई गहरी रुचि व इस दिशा में उठाए कदमों तथा दिए निर्देशों की सराहना की है और आभार भी जताया है। प्लाट धारक जो कॉलोनी की सुध लेने के लिए बरसों से दर दर भटक रहे थे की अंतत: राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सुध ली है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.