Move to Jagran APP

रात के अंधेरे में काली कमाई, आरटीए की भी पनाह

अनलॉक-2 में प्राइवेट बस मालिक बेलगाम हो गए हैं। ये बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासियों को सकुशल पहुंचाने का भरोसा देकर उनकी जेब पर डाका डालने में लगे हैं। एक यात्री से 2500 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। वे भी मजबूरी में जेब ढीली करने को मजबूर हैं। प्राइवेट बस मालिक आरटीए और दूसरे विभागों की शह पर रात को ही सफर भरते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:48 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:48 AM (IST)
रात के अंधेरे में काली कमाई, आरटीए की भी पनाह

जगमहेंद्र सरोहा, कुरुक्षेत्र : अनलॉक-2 में प्राइवेट बस मालिक बेलगाम हो गए हैं। ये बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासियों को सकुशल पहुंचाने का भरोसा देकर उनकी जेब पर डाका डालने में लगे हैं। एक यात्री से 2500 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। वे भी मजबूरी में जेब ढीली करने को मजबूर हैं। प्राइवेट बस मालिक आरटीए और दूसरे विभागों की शह पर रात को ही सफर भरते हैं। कुरुक्षेत्र के साथ अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत तक इनका जाल फैला हुआ है। बस मालिक एजेंटों के मार्फत श्रमिकों के साथ संपर्क साधते हैं और शाम होते ही बसें रवाना कर देते हैं। रात को दिल्ली और दूसरे बॉर्डर पार कर उत्तर प्रदेश में दाखिल हो जाते हैं।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र के लाडवा थाने के अंतर्गत गांव बड़शामी गांव के पास छह जुलाई को ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी बस हादसे के बाद इसके सबूत भी मिल गए हैं। बस शाम को यमुनानगर से श्रमिकों को लेकर चली थी। बताया जा रहा है कि इसमें अंबाला और पंचकूला से भी श्रमिकों को बैठाया गया था।

ओवरस्पीड थी राजस्थान नंबर की बस

शंकर निवासी थाना नांरदी गंज जिला नवादा बिहार ने पुलिस को बयान दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह खालसा कालेज यमुनानगर की बीकॉम फाइनल ईयर में पढ़ता है। वह छह जुलाई को खजूरी रोड यमुनानगर से राव साहब बस सर्विस की राजस्थान नंबर की प्राइवेट बस में सवार होकर यमुनानगर से मुज्जफरपुर बिहार के लिए चला था। उसके साथ बस में 50/60 सवारियां भी बस बैठी थी। बस को संजीव कुमार वासी इछुहाना झुंझुनू राजस्थान चला रहा था। बस गांव बड़शामी से थोड़ा पहले पहुंची तो चालक संजीव कुमार बस तेज रफ्तार से चला दी। उसने और बाकी सवारियों ने उसको स्पीड कम करने की कही, लेकिन चालक नहीं माना। गांव बड़शामी के पास एक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई और चालक संजीव कुमार नियंत्रण खो बैठा। बस कुछ दूर चलकर खादानों में पलट गई। बस में सवार तकरीबन सभी सवारियों को चोट आई। इसके पश्चात बस चालक संजीव कुमार भाग गया। उसने आरोप लगाया कि चालक संजीव कुमार ने शराब का सेवन भी कर रखा था। एंबुलेंस में अस्पताल लाया गया

उसने बताया कि उसको, कमलेश कुमार, लालू पासवान, अखिलेश पासवान, संतोष व रविद्र सहित कई लोगों को एंबुलेंस में लाडवा सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। थाना लाडवा पुलिस ने आरोपित बस चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 279,337, और 177 एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.