महिला वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला 24 से
- कुवि व केंद्र सरकार के वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी विभाग साइंस इंजीनिय¨रग एवं रिसर्च बोर्ड के
- कुवि व केंद्र सरकार के वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी विभाग साइंस इंजीनिय¨रग एवं रिसर्च बोर्ड के सहयोग से होगी कार्यशाला
- दो दिवसीय कार्यशाला में होगी चर्चा की इंजीनिय¨रग, शोध व तकनीक के क्षेत्र में आगे कैसे बढ़ें महिला वैज्ञानिक
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
हरियाणा में महिला वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में आगे कैसे बढ़ें, महिला वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कैसी नीतियां बनाई जाएं। इस विषय पर चर्चा करने के लिए प्रदेश में पहली बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनिय¨रग एवं गणित के क्षेत्र में महिलाओं की चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साइंस इंजीनिय¨रग रिसर्च बोर्ड के सहयोग से विश्वविद्यालय का इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग इस कार्यशाला का आयोजन करेगा।
24 व 25 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाली इस कार्यशाला में 17 साइंस विभागों के साथ साथ यूआइइटी व यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ-साथ राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से शोधार्थी इस कार्यशाला में भाग लेंगे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में जुड़ी महिला शिक्षकों, शोधार्थियों को इस बारे में जागरूक करना है। विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उनके लिए किस तरह की संभावनाएं हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर अनुरेखा शर्मा का कहना है कि दुनिया भर में हुए अध्ययन बता रहे हैं कि स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं तकनीक की पढ़ाई कर रही छात्राओं की संख्या प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में बढ़ी है, लेकिन विज्ञान, इंजीनिय¨रग, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने वाली महिलाओं की संख्या घट रही है। महिलाएं घर, समाज की जिम्मेदारियों के कारण बीच में ही कॅरियर छोड़ देती हैं। इस कार्यशाला का उदेश्य महिला शिक्षाविदों एवं वैज्ञानिकों को बताना है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का क्षेत्र संभावनाओं से भरा क्षेत्र है। इसमें हरियाणा प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालयों से भी महिला शोधार्थी, वैज्ञानिक भाग लेंगी।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की अध्यक्षा एवं इस कार्यशाला की संयोजक प्रोफेसर अनुरेखा शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलुरु के सेंटर फार हाई एनर्जी फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. रोहिणी विशिष्ट अतिथि होंगे। भारत सरकार के साइंस एवं इंजीनिय¨रग रिसर्च बोर्ड के सचिव डा. राजीव शर्मा विषय उद्बोधन करेंगे व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यशाला को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी एंड डेवेलेपमेंट स्टडीज से डॉ.राजेश्वरी रैना कार्यशाला को संबोधित करेंगी।