Move to Jagran APP

दो दिन की भूख हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे रेल यात्री कल्याण समिति के पदाधिकारियों को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के हरियाणा व पंजाब प्रदेश प्रभारी सुखदेव ¨सह विर्क ने जूस पिलाकर खत्म कराया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 12:58 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 12:58 AM (IST)
दो दिन की भूख हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे रेल यात्री कल्याण समिति के पदाधिकारियों को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के हरियाणा व पंजाब प्रदेश प्रभारी सुखदेव ¨सह विर्क ने जूस पिलाकर खत्म कराया। समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को भूख हड़ताल शुरू की थी।

loksabha election banner

समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र से लाडवा वाया रादौर-यमुनानगर तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग हर बार चुनावों में उठाई जाती है। यह कुरुक्षेत्र-यमुनानगर के लोगों की बड़ी डिमांड भी है। इससे कुरुक्षेत्र से हरिद्वार जाने वाले लोगों का सफर भी आसान होगा। ऐसा नहीं इस लाइन का सर्वे नहीं हुआ। सर्वे होने के बाद भी इसकी फाइल को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन लाइनों के बनने से यात्रियों को तो फायदा होगा ही साथ व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के कारण बांद्रा एक्सप्रेस का कुरुक्षेत्र का ठहराव किया जाए। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि यह समिति 15 वर्षों से इन लाइनों को बनवाने के लिए प्रयास कर रही है परंतु आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला। इसके अलावा रेल यात्री कल्याण समिति और लोक समाज अभियान की रेलवे से संबंधित दूसरी मांगे बताते हुए कहा कि शाहाबाद मारकंडा पर पहले से रुकने वाली सभी ट्रेनों को फिर से रोकना सुनिश्चित किया जाए, सेक्टर 13 की ओर के टिकट काउंटर को स्थाई तौर पर खोला जाए। इस दौरान संयोजक विष्णु भगवान अग्रवाल, संरक्षक सीताराम, बृज मोहन गुप्ता, अशोक कपूर, कुलदीप ¨सगला, ओम प्रकाश, बीबी ¨जदल, एसके कपिला डॉ. सोमप्रकाश बंसल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, चमन लाल सिख वाला, दौलत राम, कर्मचंद ¨जदल, अश्वनी हतवाल, लाजपत राय ¨सगला, सुरेश ¨सगला, सुखदेव ¨सह विर्क मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.