फार्मेसी के दो छात्र गुट भिड़े, एक गंभीर रूप से घायल
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को फार्मेसी संस्थान के दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इसमें एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र को गंभीर अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को फार्मेसी संस्थान के दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इसमें एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र को गंभीर अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। पुलिस को मामले की सूचना गई थी, लेकिन उस समय तक घायल छात्र को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। छात्रों में पिछले कई सालों से आपस में कहासुनी चल रही है।
कुवि परिसर स्थिति फार्मेसी संस्थान में सोमवार को बी फार्मेसी का अंतिम वर्ष का अंतिम पेपर था। दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे पेपर खत्म हुआ। पेपर देकर ज्यों ही छात्र बाहर निकले थे दो गुटों में आपस में पहले कहासुनी हुई और बाद में झगड़े में बदल गई। मारपीट में फाइनल वर्ष के छात्र अनीष बंसल को गंभीर चोटें आई हैं। अनीष को चोट लगने के बाद दूसरे गुट के छात्र डर गए और वे वहां से भाग गए। उसके बाद अनीस के दोस्तों से उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। अनीस को बाजू और टांगों पर ज्यादा चोटें आई हैं। अनीस की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया है। थर्ड गेट चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास अस्पताल से जानकारी आई थी। वे जब वहां गए तो घायल की हालत गंभीर थी और उसे डॉक्टरों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। अभी किसी के खिलाफ बयान नहीं दिए गए हैं। बाक्स
पहले भी हुई है दोनों पक्षों में लड़ाई मामले में अन्य छात्रों ने बताया है कि इनकी पहले भी आपस में कहासुनी होती रही है। पिछले वर्ष भी कई छात्रों ने इसी प्रकार से आपस में झगड़ा किया था। जिसमें दूसरे गुट के छात्र घायल हो गए थे। उस समय से ही दोनों गुटों में तकरार रहती है। सोमवार को अनीष का अंतिम पेपर था। उसके बाद उसके संस्थान में आने की संभावना कम थी तो दूसरे गुट ने उस पर हमला कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप