विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला; दोनों की मौत

Published: Fri, 10 Apr 2026 10:33 PM (IST)

लाडवा-हिनौरी मार्ग पर बपदी मोड़ के पास एक स्कूल बस की चपेट में आने से दो भाइयों, जय लाल और ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा। फोटो जागरण

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा। फोटो जागरण

HighLights

  1. लाडवा-हिनौरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा।

  2. स्कूल बस की चपेट में आए दो भाई, मौत।

  3. बस चालक फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, लाडवा (कुरुक्षेत्र)। लाडवा-हिनौरी मार्ग पर गांव बपदी मोड़ के निकट एक सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जय लाल और 56 वर्षीय लाल सिंह के रूप में हुई, जो जिला करनाल के गांव शेरगढ़ के निवासी थे।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब दोनों भाई लाडवा से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे। बपदी मोड़ पर एक निजी स्कूल की बस ने अचानक मोड़ लिया, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों भाई बस की चपेट में आ गए। बताया गया है कि बस का पहिया मोटरसाइकिल पर चढ़ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। उस समय बस में लगभग 35 दर्जन विद्यार्थी भी मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

डीएसपी निर्मल सिंह और थाना प्रभारी गुरनाम सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को पुलिस और स्कूल संचालकों द्वारा सुरक्षित दूसरी बस में घर भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय निवासी संजीव कश्यप ने बताया कि जय लाल और लाल सिंह उसके चाचा थे। दोनों राशन लेने के लिए मोटरसाइकिल पर लाडवा आए थे। बपदी मोड़ पर बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।