मतदाता सूचियों को अपडेट करना सर्वोच्च प्राथमिकता : मिर्जापुर
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : चुनाव 2019 की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। जिला भाजपा की प्राथि
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : चुनाव 2019 की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। जिला भाजपा की प्राथमिकता जिले के सभी 12 मंडलों व 734 बूथों पर मतदाता सूचियों को अपडेट करना है। इसके लिए बीएलए 2 व बूथ प्रमुखों की जिम्मेदारी लगाई गई है। यह जानकारी कुरुक्षेत्र जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने दी। उन्होने बताया कि इस दौरान जो वोट कट गए हैं उन्हें फिर से बनवाना, जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरा कर रहे हैं उनके नाम मतदाता सूचियों में शामिल करवाना तथा जो वोट अवैध रूप से बनाए गए हैं उन पर नियमानुसार कार्रवाई करवाना शामिल है। मिर्जापुर ने यह भी बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 23 व 24 दिसम्बर को दो दिवसीय प्रवास कुरुक्षेत्र में रखेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठके लेंगे। प्रमुख नागरिकों से मुलाकात करेंगे। वे निगरानी कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों से मिलेंगे तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।