Move to Jagran APP

बीमार की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा: दीपक चोपड़ा

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम किसी भी रूप में किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएं या उसकी तकलीफ को दूर कर पाएं तो इससे बड़ा सुख और सेवा कुछ नहीं। ऐसे लोगों पर भगवान बहुत मेहरबान होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 08:35 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 08:35 AM (IST)
बीमार की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा: दीपक चोपड़ा
बीमार की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा: दीपक चोपड़ा

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र : मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम किसी भी रूप में किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएं या उसकी तकलीफ को दूर कर पाएं तो इससे बड़ा सुख और सेवा कुछ नहीं। ऐसे लोगों पर भगवान बहुत मेहरबान होते हैं। ये शब्द जेसीआइ कुरुक्षेत्र के प्रधान दीपक चोपड़ा ने कहे। अवसर था जेसीआइ कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित निशुल्क ऑर्थो घुटनों व कूल्हों से संबंधित हड्डियों व रोगों के चेकअप कैंप का। यह निशुल्क चेकअप कैंप जेसीआइ क्लब के तत्वावधान में होटल सेफरन में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य चिकित्सक के रूप में आईवीवाइ अस्पताल मोहाली से वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनुज वाधवा टीम ने ऑर्थोपेडिक समस्याओं यानि हड्डियों और मांसपेशियों के रोगों विशेषकर घुटनों व कूल्हों से संबंधित गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निशुल्क सलाह प्रदान की और संबंधित निशुल्क उपचार के साथ साथ ऐसे सभी मरीजों का उपचार किया जो हड्डियों व जोड़ों के दर्द से पीड़ति थे

loksabha election banner

जेसीआई के वर्तमान प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि डॉ मनोज वाधवा और टीम जो कि आई वी वाई हॉस्पिटल मोहाली से विशेष रूप से कुरुक्षेत्र में घुटने व कूल्हे की हड्डियों से संबंधित घुटने रोगों से बचाव व उपचार के तरीके भी सुझाये। इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ललित चटानी चोटानी और भारत वधवा थे। इस मौके पर जगमोहन कावतरा, कोषाध्यक्ष, सचिव विजय बजाज सुरेंद्र सुधा,संजीव जुल्का, विक्रांत अग्रवाल, चंदन अरोड़ा, विकास आनंद, संदीप चोपड़ा, आनंद बजाज, सिम्मी चोपड़ा, यशिका अरोड़ा, अलका पाहवा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.