दिन भर लू ने सताया, सायं को आसमान पर छाया धूल का गुबार
जिले में मंगलवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। दिन भर झुलसा देने वाली लू चली और सायं को आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। वहीं मौसम विभाग अगले दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जता रहा है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की भी आशंका है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले में मंगलवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। दिन भर झुलसा देने वाली लू चली और सायं को आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। वहीं मौसम विभाग अगले दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जता रहा है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की भी आशंका है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत सूर्यदेव के तीखे तेवर के साथ हुई। दिन भर लोग लू से झुलसते रहे। इसके चलते बाजार सुनसान हो गए। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों, कार्यालयों व दुकानों में पंखे, कूलर व एसी के नीचे दुबके बैठे रहे। सायं को जब आसमान पर बादल छाए तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन आसमान पर बादल के साथ-साथ धूल का गुबार जैसे दिखाई दिया।
मौसम के अगले दिनों का हाल दिन न्यूनतम अधिकतम संभावना
30-अप्रैल 22.0 41.0 आमतौर पर बारिश या गरज या धूल के गुबार के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे
01-मई 22.0 40.0 बारिश, गरज या धूल की बौछार के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
02-मई 21.0 39.0 बारिश, गरज या धूल की बौछार की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
03-मई 20.0 39.0 आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
04-मई 21.0 40.0 मुख्य रूप से साफ आसमान।
05-मई 21.0 40.0 मुख्य रूप से साफ आसमान।
06-मई 22.0 41.0 मुख्य रूप से साफ आसमान