Move to Jagran APP

सोमवती अमावस्या पर इस बार ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में डुबकी नहीं लगा पाएंगे श्रद्धालु

इस बार सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में डुबकी नहीं लगा पाएंगे। जिला प्रशासन ने 19 व 20 जुलाई को ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर नहीं आने की अपील करने के साथ-साथ दोनों दिन आवागमन बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है ताकि दोनों ही धार्मिक स्थल पर भीड़ न लग पाए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 08:40 AM (IST)
सोमवती अमावस्या पर इस बार ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में डुबकी नहीं लगा पाएंगे श्रद्धालु
सोमवती अमावस्या पर इस बार ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में डुबकी नहीं लगा पाएंगे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इस बार सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में डुबकी नहीं लगा पाएंगे। जिला प्रशासन ने 19 व 20 जुलाई को ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर नहीं आने की अपील करने के साथ-साथ दोनों दिन आवागमन बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है ताकि दोनों ही धार्मिक स्थल पर भीड़ न लग पाए।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सोमवती अमावस्या पर कैथल, जींद, पानीपत, करनाल और दूसरे राज्यों के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान व दान के लिए आते हैं। दूसरी अमावस्या की बजाये सोमवती अमावस्या पर यहां स्नान व दान करने का अधिक महत्व है, जिसकी वजह से बड़ी तादाद में श्रद्धालु स्नान करने के लिए इस दिन यहां पर आते हैं। मगर इस बार जिला प्रशासन ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर को तीर्थ यात्रियों के लिए आगामी आदेशों तक बंद किया है। डीसी धीरेंद्र खडगटा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी श्रद्धालु और तीर्थ यात्री 19 व 20 जुलाई को ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर ना आए। पुलिस अधीक्षक को इस दौरान ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर आवश्यक पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सरोवरों में प्रवेश करने से रोका जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.