शहर में अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमर्जी, दोनों रेलवे ओवरब्रिज की सड़कों को उखाड़ा
सेक्टरों से शहर में आने-जाने के लिए लोगों के पास कोई रास्ता नहीं है। गुलजारी लाल नंदा मार्ग के बाद अब सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज की सड़क भी उखाड़ दी गई। ऐसे में सेक्टरों और शहर को जोड़ने वाले दोनों रेलवे ओवरब्रिज से गुजर पाना मुश्किल हो गया है। अधिकारी और ठेकेदार लोगों की सुविधा की बजाय अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सेक्टरों से शहर में आने-जाने के लिए लोगों के पास कोई रास्ता नहीं है। गुलजारी लाल नंदा मार्ग के बाद अब सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज की सड़क भी उखाड़ दी गई। ऐसे में सेक्टरों और शहर को जोड़ने वाले दोनों रेलवे ओवरब्रिज से गुजर पाना मुश्किल हो गया है। अधिकारी और ठेकेदार लोगों की सुविधा की बजाय अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं।
शहर के सेक्टर जीटी रोड के साथ लगते हैं। इस तरफ ही कई बड़ी सोसायटी हैं। पिपली से कुवि के थर्ड तक सड़क गत दो साल से प्रस्तावित थी। पिछले दिनों की सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लोगों ने सेक्टरों से शहर और शहर के लोगों को सेक्टर या जीटी रोड की तरफ जाने में परेशानी आने लगी। लोगों ने केडीबी रोड से आवाजाही शुरू कर दी। इससे लोगों ने कुछ राहत मिली थी। गुलजारी लाल नंदा मार्ग का पिपली से कुवि के थर्ड गेट तक निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 57 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर फर्म तेजी से काम कर रही है। अब मोहननगर रेलवे ओवरब्रिज पर काम चल रहा है। इसकी सड़क की एक लेन को उखाड़कर रोड़े डाले गए हैं। इसकी दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही की जा रही है। सामान्य दिनों में निर्माणाधीन लेन से छोटे व्हीकल गुजर जाते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में फिसलने का डर रहता है। ऐसे में एक लेन पर दोनों तरफ के वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो पूरे ओवरब्रिज पर वाहनों का जमावड़ा लग जाता है।
गुलजारीलाल नंदा मार्ग पर निर्माण के चलते सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज से वाहनों की आवाजाही तेज हो गई थी। अधिकारियों ने वीरवार को इसकी सड़क को भी उखाड़ना शुरू कर दिया है। एक लेन में करीब आधे हिस्से की सड़क को उखाड़ दिया गया है। इस दौरान वाहनों को दूसरी लेन से आवाजाही की। शुक्रवार को सड़क उखाड़ने का काम बीच में ही छोड़ दिया गया। ऐसे में वाहन चालकों ने सीधा आना-जाना शुरू कर दिया। दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का खतरा बना रहा। इधर विधायक ने सुंदरपुर आरओबी पर सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शुक्रवार देर सायं सुंदरपुर आरओबी पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओबी की दूसरी तरफ की सड़क का निर्माण कार्य मोहननगर आरओबी पर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कराया जाएं। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमित मनोचा, एसडीओ व ठेकेदार से सड़क निर्माण कार्य के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरओबी की सड़क निर्माण पर 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।