शारीरिक शिक्षकों का धरना 135वें दिन भी जारी रहा
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना जिला लघु सचिव
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना जिला लघु सचिवालय के सामने 135वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता रणधीर सैनी ने की। नीलम, संतोष, सतबीर, कर्मवीर भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण शिक्षक आज सड़कों पर हैं। सरकार प्रलोभन दे रही है कि 24 हजार प्रति माह दिए जाएंगे। मगर शिक्षक इस बात से सहमत नहीं हैं। इसमें कहीं भी सेवा सुरक्षा की बात नहीं की गई है। प्रदर्शन का समर्थन कुरुक्षेत्र सर्व कर्मचारी महासंघ, रोडवेज यूनियन की जिला कार्यकारिणी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पेंशन बहाली संघ, बिजली विभाग के संगठनों ने किया। इस दौरान कमला, सरोज, नीलम, मनोज पांचाल, प्रवीण कुमार, नरेश, सुभाष, रोहताश, कर्मवीर, सुल्तान, जोगेंद्र, अवतार व सुखविदर मौजूद रहे।