Move to Jagran APP

आज रवाना होगी पहली महाकाल दर्शन यात्रा

जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से पहली महाकाल दर्शन यात्रा 18 नवंबर को रवाना होगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 08:02 AM (IST)
आज रवाना होगी पहली महाकाल दर्शन यात्रा
आज रवाना होगी पहली महाकाल दर्शन यात्रा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: जय मां दुर्गा, जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से पहली महाकाल दर्शन यात्रा 18 नवंबर को रवाना होगी। प्रधान राजेश मोद्गिल ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं श्रद्धालुओं को भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से इस ट्रस्ट का गठन किया है। इसमें पहली तीर्थ यात्रा महाकाल दर्शन से आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 18 नवंबर को 200 श्रद्धालुओं का जत्था सायं 4 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन से मालवा सुपरफास्ट गाड़ी से रवाना होगा। मध्य प्रदेश के उच्जैन शहर में महाकाल दर्शन कराए जाएंगे। इसमें भस्म आरती, मां हर सिद्धी दर्शन, काल भैरव दर्शन, विक्रांत भैरव मंदिर, चितामणि, गणेश मंदिर, शिप्रा नदी दर्शन, भगवान श्री कृष्ण के गुरु संदीपनी आश्रम, 64 योगिनी मंदिर एवं मंगल नाथ मंदिर तीर्थों के लिए दर्शन कराएं जाएंगे। इस दौरान उच्जैन में रहने और भोजन का खर्च ट्रस्ट वहन करेगा। श्रद्धालु केवल आने-जाने का खर्च स्वयं उठाएंगे। इस तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि इसके बाद गुजरात के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रूप रेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर कंवरपाल, गोपाल शर्मा, रमेश कौशिक और अशोक शर्मा बाली मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.