Move to Jagran APP

सबसे छोटी और बड़ी हार का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम

विधानसभा क्षेत्र जब से बना तब से लेकर 12 बार यहां पर विधानसभा चुनाव महासंग्राम हुआ। अब 13वीं बार चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 21 अक्टूबर को पिहोवा की जनता उम्मीदवारों के भाग्य का निर्धारण करेगी। 24 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। मगर चुनाव परिणामों से जुड़ा एक रोचक पहलू भी है। सबसे कम मतों के अंतर से यहां के पहले विधायक सीएल बने थे जो स्वतंत्र पार्टी से 1967 में चुनाव लड़े थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:30 AM (IST)
सबसे छोटी और बड़ी हार का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम
सबसे छोटी और बड़ी हार का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम

विनीश गौड़, कुरुक्षेत्र : विधानसभा क्षेत्र जब से बना तब से लेकर 12 बार यहां पर विधानसभा चुनाव महासंग्राम हुआ। अब 13वीं बार चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 21 अक्टूबर को पिहोवा की जनता उम्मीदवारों के भाग्य का निर्धारण करेगी। 24 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। मगर चुनाव परिणामों से जुड़ा एक रोचक पहलू भी है। सबसे कम मतों के अंतर से यहां के पहले विधायक सीएल बने थे जो स्वतंत्र पार्टी से 1967 में चुनाव लड़े थे। उनके खिलाफ खड़े हुए कांग्रेस के एम सिंह महज 1893 वोटों से हार गए थे। वहीं सबसे ज्यादा मतों के अंतर से हारने वाले प्रत्याशी भी कांग्रेस के ही रहे हैं। लोकदल के बलबीर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी तारा सिंह को 1987 में 23594 मतों से हराया था। दोनों ही बार कांग्रेस को करारी हार मिली थी। हालांकि इसके बाद चार बार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन आठ बार कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। इस बार भाजपा ने मजबूत उम्मीदवार अंतरराष्ट्रीय हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिहोवा से मैदान में उतारा है। पिछली बार मोदी की लहर होने के बावजूद भी इनेलो के वरिष्ठ नेता जसविद्र सिंह संधू ने जीत दर्ज की थी। इसको देखकर भाजपा ने इस बार मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा। उनके सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री हरमोहिद्र सिंह चट्ठा के पुत्र मनदीप सिंह चट्ठा हैं। ऐसे में यह चुनाव काफी रोचक बना हुआ है। वर्ष विजयी उम्मीदवार पार्टी मत दूसरे स्थान पर पार्टी मत मतों का अंतर

loksabha election banner

2014 जसविद्र संधू इनेलो 49110 जयभगवान शर्मा भाजपा 39763 9347

2009 हरमोहिद्र सिंह चट्ठा कांग्रेस 35429 जसविद्र सिंह संधू इनेलो 31349 4080

2005 हरमोहिद्र सिंह चट्ठा कांग्रेस 34008 बलबीर सिंह सैनी भाजपा 30355 3653

2000 जसविद्र सिंह संधू् इनेलो 36031 बलबीर सिंह सैनी आजाद 21940 14091

1996 जसविद्र सिंह संधू समता पार्टी 35482 बलबीर कांग्रेस 21887 13595

1991 जसविद्र सिंह संधू जनता पार्टी 23236 बलबीर सिंह आजाद 17344 5892

1987 बलबीर सिंह लोकदल 43756 तारा सिंह कांग्रेस 20162 23594

1982 प्यारा सिंह कांग्रेस 20877 बलबीर सिंह आजाद 18928 1949

1977 तारा सिंह जनता पार्टी 16992 प्यारा सिंह कांग्रेस 7904 9088

1972 प्यारा सिंह कांग्रेस 21224 खुशवंत सिंह आजाद 15391 5833

1968 प्यारा सिंह कांग्रेस 11798 रामदिया बीजेएस 7627 4171

1967 सी.लाल स्वतंत्र पार्टी 13010 एम सिंह कांग्रेस 11117 1893


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.