Move to Jagran APP

अगले पांच दिन में तापमान और गिरेगा

अगले पांच दिन में तापमान और गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग अगले पांच दिन तक आसमान पर बादल छाने की आशंका जता रहा है जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:15 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:15 AM (IST)
अगले पांच दिन में तापमान और गिरेगा
अगले पांच दिन में तापमान और गिरेगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

loksabha election banner

अगले पांच दिन में तापमान और गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग अगले पांच दिन तक आसमान पर बादल छाने की आशंका जता रहा है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि पिछले चार दिन की बात करें तो न्यूनतम तापमान में पाच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आठ नवंबर को बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को सुबह के समय धूप निकल आई, लेकिन दोपहर को ही आसमान पर बीच-बीच में बादल छाने लगे। इसकी वजह से सायं होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी और ठिठुरन का अहसास होने लगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 16 नवंबर तक आसमान पर बादल छाने की उम्मीद है। इसके चलते ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। मौसम विभाग न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज करने की संभावना जता रहा है। इससे रात ही नहीं दिन के समय भी ठिठुरन बढ़ जाएगी। अभी तक लोग केवल सुबह और सायं को ठंड होने की बात कह रहे थे, लेकिन सायं के समय भी अब ठिठुरन सताने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.