Move to Jagran APP

6 डिग्री तापमान ने कंपाए हाड़

तापमान लगातार गिरता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 05:05 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:12 AM (IST)
6 डिग्री तापमान ने कंपाए हाड़
6 डिग्री तापमान ने कंपाए हाड़

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

तापमान लगातार गिरता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूलों की छुट्टियां न होने के कारण स्कूली विद्यार्थी ठिठुरते हुए स्कूलों तक पहुंचे। वहीं अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा। लगातार छठे दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन-चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट रहेगी। साथ ही 31 दिसंबर को बारिश भी हो सकती है। दिन में बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड बनी रहेगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार सबसे ठंडा दिन रहा। अभिभावकों ने जिला शिक्षा विभाग से स्कूल बंद करने की मांग की है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो गई कम

ठंड के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। राजमार्ग पर रोडवेज की बसें ही अधिक दिखाई देती हैं। ठंड में जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से निकल रहे हैं। जिसके सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। सायं सात बजे के बाद भी सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो जाती है। गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है ठंड

किसान सतीश कुमार का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ठंड लाभदायक है। इससे गेहूं के पौधों में फुटाव ज्यादा होता है। जिसका सीधा असर उत्पादन पर फायदे के रूप में दिखता है। वहीं सरसों की फसल के लिए यह फायदेमंद है। बिस्तर से निकलकर तुरंत खुले में न जाएं : डॉ. झांब

छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके झांब का कहना है कि बिस्तर से एकदम से निकल कर खुले में न जाएं। इससे छाती जाम की समस्या हो सकती है। इसके लिए साथ गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.