Move to Jagran APP

पुलिस सप्ताह के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पुलिस सप्ताह के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। थाना महिला पुलिस के साथ-साथ जिले भर के पुलिस थानों में कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप पोक्सो एक्ट व महिला हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 08:20 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 08:20 AM (IST)
पुलिस सप्ताह के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
पुलिस सप्ताह के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पुलिस सप्ताह के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। थाना महिला पुलिस के साथ-साथ जिले भर के पुलिस थानों में कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप, पोक्सो एक्ट व महिला हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया।

loksabha election banner

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सभी पुलिस थानों में उनके अंतर्गत क्षेत्र से महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें महिला अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। थाना महिला पुलिस में थाना प्रभारी सुनीता रावत के नेतृत्व में एएसआइ तारो देवी व मुख्य सिपाही निर्मला देवी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। थाना महिला पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुनीता रावत व एसआइ बिमला देवी ने महिला कानूनी की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें दुर्गा शक्ति एप व आत्म रक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप को डाउन लोड करने तथा इस पर किस प्रकार से पुलिस काम करती है के बारे में बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.