सुनहेडी के माध्यमिक विद्यालय को सम्मान मिला
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुनहेडी खालसा शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्रामीण आंचल का यह स्कूल विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्तर पर उठाने का कार्य कर रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुनहेडी खालसा शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्रामीण आंचल का यह स्कूल विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्तर पर उठाने का कार्य कर रहा है। बच्चों के बढ़े हुए शैक्षणिक स्तर को राज्य स्तर पर पहचाना। 26 जुलाई को पंचकूला के रेड बिशप पर्यटन केंद्र में हुए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विद्यालय के मुख्याध्यापक श्याम पाल शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्याध्यापक ने बताया कि गैर सरकारी संस्था, ग्रे मेट्रस इंडिया द्वारा सक्षम हरियाणा अभियान के अंतर्गत ली गई परीक्षा में विद्यालय ने खंड स्तर के टॉप-3 विद्यालयों में अपना स्थान बनाया है। मुख्याध्यापक ने इस के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई दी एवं आगे भी इसी प्रकार प्रयत्नशील रहने को कहा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप