Move to Jagran APP

प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर धर्मनगरी में सुगबुगाहट

प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक कसरत चल रही है। ऐसे में धर्मनगरी में इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा और सरकार के शीर्ष नेतृत्व की ओर से एक-दो दिन के अंदर-अंदर मंत्रीमंडल के नामों की घोषणा करने की उम्मीद जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 07:30 AM (IST)
प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर धर्मनगरी में सुगबुगाहट
प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर धर्मनगरी में सुगबुगाहट

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक कसरत चल रही है। ऐसे में धर्मनगरी में इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा और सरकार के शीर्ष नेतृत्व की ओर से एक-दो दिन के अंदर-अंदर मंत्रीमंडल के नामों की घोषणा करने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कुरुक्षेत्र जिला को इस मंत्रीमंडल में हिस्सेदारी मिल सकती है। एक ओर दिग्गज नेता को कड़े मुकाबले में हराने वाले और लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे थानेसर से विधायक सुभाष सुधा का नाम चल रहा है तो दूसरी ओर पिहोवा विधानसभा से भाजपा का खाता खोलने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का नाम भी लिया जा रहा है।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र जिला की चार विधानसभाओं में इस बार दो पर ही भाजपा का कमल खिल पाया है। साल 2014 में तीन सीट भाजपा के खाते में थी। ऐसे में शाहाबाद से विधायक रहे कृष्ण बेदी को राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार विधानसभा चुनावों में थानेसर और पिहोवा से भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करवा पाए हैं। इनमें से थानेसर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा के सुभाष सुधा ने जीत दर्ज करवाई है। उन्होंने कड़े मुकाबले में कद्दावर नेता और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे अशोक अरोड़ा को हराया है। इससे पहले अशोक अरोड़ा कई साल लगातार इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं और नौ बार विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में थानेसर से लगातार दूसरी बार विधायक बनने पर सुभाष सुधा का नाम मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

इसी तरह पिहोवा में 53 साल में पहली बार कमल खिल पाया है। इस बार चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने जीत दर्ज करवाई है। पिहोवा सीट से जीत कर आने वाले ज्यादातर विधायकों को प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिलता रहा है। ऐसे में राजनीति विशेषज्ञ मंत्रीमंडल में नामों की चर्चा चलने पर पिहोवा का भी जिक्र छेड़ रहे हैं। इन चुनावों में शाहाबाद से जजपा प्रत्याशी रामकरण काला और लाडवा से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने जीत दर्ज करवाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.