छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता पाहवा ने कहा कि पर्यावरण व जल पर मानव जीवन निर्भर है इसलिए इनको बचाने के लिए प्रयास करने ही होंगे।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : जल शक्ति अभियान के तहत आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने अभिव्यक्ति को रंगों के माध्यम ये उकेरा और चिता व्यक्त की कि सभी को मिलकर आज से ही जल बचाने के अभियान में शामिल होना होगा। छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। प्रबंधक समिति के प्रधान रामलाल गुप्ता व विष्णु भगवान गुप्ता ने कहा कि स्वयं सेवक व एनसीसी कैडेट लोगों में इस मिशन को लेकर जागरूकता ला सकते हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता पाहवा ने कहा कि पर्यावरण व जल पर मानव जीवन निर्भर है इसलिए इनको बचाने के लिए प्रयास करने ही होंगे। उन्होंने पोस्टर मेकिग करने वाली छात्राओं की सराहना की व प्रोत्साहित किया।