ई-खरीद के विरोध में सुबह से हड़ताल जारी, शाम को विधायक सुधा ने एसोसिएशन से की बातचीत
ई-खरीद और बिलिग कम पेमेंट एजेंट (बीसीपीए) को खत्म करने के विरोध में जिले भर के आढ़ती बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठे आढ़तियों ने गेहूं की खरीद का बहिष्कार रखा और धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों के इस कड़े रुख को देखते हुए शाम को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पिपली में बातचीत की। आढ़तियों ने विधायक को अपनी समस्याओं बताते हुए कहा कि गेहूं खरीद को पहले ही तर्ज पर करने पर ही वह अपनी हड़ताल वापस लेंगे। इस पर विधायक सुधा ने शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ई-खरीद और बिलिग कम पेमेंट एजेंट (बीसीपीए) को खत्म करने के विरोध में जिले भर के आढ़ती बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठे आढ़तियों ने गेहूं की खरीद का बहिष्कार रखा और धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों के इस कड़े रुख को देखते हुए शाम को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पिपली में बातचीत की। आढ़तियों ने विधायक को अपनी समस्याओं बताते हुए कहा कि गेहूं खरीद को पहले ही तर्ज पर करने पर ही वह अपनी हड़ताल वापस लेंगे। इस पर विधायक सुधा ने शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
मंडियों में पहुंचने लगी गेहूं, नहीं हुई खरीद
आढ़तियों की हड़ताल के चलते मंडियों में बृहस्पतिवार को भी खरीद नहीं हो पाई। जिले भर की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। थानेसर अनाज मंडी में आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। प्रधान दयाल चंद, हरविद्र बंसल, राजबीर पिडारसी, करनैल सिंह ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग पूरी नहीं करेगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद शाम को हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने विधायक सुभाष सुधा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया है।
---
संवाद सहयोगी लाडवा के अनुसार आढ़तियों ने छठे दिन काम काज बंद रखकर सरकार की ई-खरीद लागू करने व मंडियों से बीसीपीए खत्म करने का विरोध किया। आढतियों ने लाडवा अनाजमंडी प्रधान बिमलेश गर्ग के नेतृत्व में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एक रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के बाद सभी आढतियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अनिल यादव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मोहन लाल गुप्ता, रोशन लाल गोयल, अमन गुप्ता, भूषण चंद्र , सोहन लाल, नसीब सिंह बराहण, रघुनाथ सैनी, बलवंत सिंह नठौडी, अनुज गोयल, प्रेम सिंह धानोखेडी, रजनीश गोयल, रंजीव कपूर, बालकिशन गर्ग, अजरुन सिंह मेहरा, जोनी भालड, बलदेव राठी, विकास सिघल, सतनाम सिंह चट्ठा, रमेश बंसल मौजूद रहे। संवाद सहयोगी इस्माईलाबाद के अनुसार बीसीपीए का पेंच बाकी होने के चलते अभी आढ़ती प्रदर्शन की राह पर ही अडिग हैं। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रह्लाद भगत शर्मा, बंटी गुंबर, हेमराज सिगला, संदीप कंसल, राजेश कंसल, विनोद कंसल, अनिल गुप्ता, बलदेव शर्मा मौजूद रहे। शाहाबाद संवाद सहयोगी अनुसार सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में हड़ताल कर रहे आढ़तियों ने बृहस्पतिवार को भी शटर बंद पूर्ण हड़ताल रखी और मंडी शैड के नीचे एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और स्थानीय मंडी प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था कि आढ़तियों के साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। लेकिन सरकार इस वायदे से पीछे हट गई। इस मौके पर हर्षवर्धन कोहली, नितिन गर्ग, नितिन मित्तल, हरजीत सिंह, पवन गौतम, अखिल गर्ग मौजूद थे। पिपली संवाद सहयोगी के अनुसार ई-खरीद के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। आढ़तियों के रवैये को को दखेते हुए सुबह 10 बजे डीसी डॉ. एसएस फुलिया दल बल के साथ पिपली मंडी में आढ़तियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों से गेहूं खरीद करने में सरकार का सहयोग करने की अपील की। लेकिन आढ़तियों ने खरीद करने से मना कर दिया। इस मौके पर यशपाल सैनी, मनोज गुप्ता, राहुल शर्मा मौजूद थे।