Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री काफिला रोकर कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

मुख्यमंत्री मनोहर लाल काफिला रोककर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने सभी की कुशलक्षेम पूछी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 12:02 AM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:02 AM (IST)
मुख्यमंत्री काफिला रोकर कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
मुख्यमंत्री काफिला रोकर कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद :

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल काफिला रोककर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने सभी की कुशलक्षेम पूछी।

दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बहादुरपुरा गांव में विधायक डॉ. पवन सैनी की पत्?नी हरपाल कौर के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचना था। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर झांसा की अनाज मंडी में उतारा गया। यहां से वे वाहन में सवार हुए। जैसे ही काफिला मंडी के बाहर आया तो मुख्यमंत्री ने वाहन रूकवा लिया। उन्होंने वहां पहले से खड़े कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। मौके पर झांसा की सरपंच मीनू मल के पति पुनीत मल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ग्राम पंचायत की ओर से अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी गांव की सुख शांति के बारे पूछा। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सोमवार को भी झांसा में शाम चार बजे उतरना था। मगर अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकाप्टर से शाम साढ़े पांच बजे झांसा पहुंचे। यहां से काफिला बहादुरपुरा के लिए निकला। मौके पर मौजूद लोग मुख्यमंत्री की शराफत की चर्चा करते नहीं थके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.