प्रदेश की फिल्म पॉलिसी आकर्षित करेंगी विदेशी पर्यटकों को : रॉकी मित्तल
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश की फिल्म पॉलिसी ना केवल दूसरे राज्यों को बल्कि विदेशी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश की फिल्म पॉलिसी ना केवल दूसरे राज्यों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी। फिल्म पॉलिसी के तहत प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, पौराणिक और आध्यात्मिक स्थलों की शू¨टग का कार्य किया जा रहा है। यह बात एक और सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने ब्रह्मसरोवर पर शू¨टग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही।
मित्तल ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे महत्वपूर्ण स्थल है जो देश की प्राचीन परंपराओं, सामाजिक और नैतिक मूल्यों के साथ-साथ आध्यत्मिक परिवेश को समेटे हुए है। इनको जानने के लिए काफी लोग उत्सुक हैं, इसलिए फिल्म पॉलिसी के साथ ऐसे स्थलों की शू¨टग का कार्य जारी है जो हमारी संस्कृति, सभ्यता और वर्तमान दौर में किए जा रहे विकास और प्रगति के कार्यो को प्रदर्शित और परिभाषित करती है। इसी संदर्भ में कुरुक्षेत्र में ब्रह्मंसरोवर, सन्निहित सरोवर, भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित धरोहर, शेख चिल्ली के मकबरे सहित ज्योतिसर तीर्थ पर भी शू¨टग का कार्य किया गया।
उन्होंने एक अजीब वाक्या बताते हुए कहा कि ब्रह्मसरोवर स्थित शिव मंदिर में जैसे ही ड्रोन से शू¨टग का काम शुरू किया गया तो ड्रोन ने काम करना बंद कर दिया। जैसे ही ड्रोन एक विशेष स्थान पर जाता तो अपना काम करना बंद कर देता, ऐसे में शू¨टग के दौरान मित्तल के अनुसार कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन जब उन्होंने शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तो उसके बाद ड्रोन सुचारू रूप से अपना कार्य करने लगा। उनका यह भी कहना है कि यह कोई चमत्कारी ताकत है या फिर चुम्बकीय शक्ति का कमाल था, लेकिन फिर भी हमारी संस्कृति आध्यात्मिक और धार्मिक है, इसलिए हमें कोई भी कार्य शुरू करने से पहले परमपिता परमात्मा का नाम अवश्य लेना चाहिए।