Move to Jagran APP

खेल मंत्री अनिल विज ने ग्लोब हेरिटेज के बच्चों को सम्मानित किया

खेल मंत्री अनिल विज ने कराटे में शानदार प्रदर्शन करने पर ग्लोब हेरिटेज स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। खेल मंत्री ने अपने कार्यालय में ग्लोब हेरिटेज स्कूल के ऋत्विज शर्मा केशव शर्मा व निश्चयजीत कंबोज को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 09:20 AM (IST)
खेल मंत्री अनिल विज ने ग्लोब हेरिटेज के बच्चों को सम्मानित किया
खेल मंत्री अनिल विज ने ग्लोब हेरिटेज के बच्चों को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, लाडवा : खेल मंत्री अनिल विज ने कराटे में शानदार प्रदर्शन करने पर ग्लोब हेरिटेज स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। खेल मंत्री ने अपने कार्यालय में ग्लोब हेरिटेज स्कूल के ऋत्विज शर्मा, केशव शर्मा व निश्चयजीत कंबोज को सम्मानित किया। विद्यालय के कराटे कोच संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों को यह सम्मान कराटे प्रतियोगिता में खंड, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। ग्लोब हेरिटेज स्कूल के नौ खिलाड़ियों को पहले भी मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है। स्कूल के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्या पूजा कंबोज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि इन विद्यार्थियों के साथ-साथ इनके अभिभावकों की भी है। उनके विश्वास के बिना इस प्रकार की उपलब्धियां मुश्किल होती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.