Move to Jagran APP

हरियाणा दिवस पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : डीसी

एक नवंबर हरियाणा दिवस पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में प्रदेश की तर्ज पर जिले में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:45 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:45 AM (IST)
हरियाणा दिवस पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : डीसी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एक नवंबर हरियाणा दिवस पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में प्रदेश की तर्ज पर जिले में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री कंवर पाल शिरकत करेंगे। इसके साथ ही एक नवंबर को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई जाएगी। यह जानकारी डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिला कुरुक्षेत्र में 8 तरह की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाएगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा दिवस पर आठ प्रकार के खेल करवाएं जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में एथिलेटिक्स, बाक्सिग, बैडमिटन, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबाल, कबड्डी व कुश्ती को शामिल किया गया है। इनमें आयु वर्ग अनुसार पुरुष व महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.