Move to Jagran APP

हरियाणा पवेलियन में खास : सेल्फी विद हरियाणवी बीर एवं मर्द

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 02:08 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 02:08 AM (IST)
हरियाणा पवेलियन में खास : सेल्फी विद हरियाणवी बीर एवं मर्द
हरियाणा पवेलियन में खास : सेल्फी विद हरियाणवी बीर एवं मर्द

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन व हरियाणवी पंडाल के माध्यम से इस बार अनूठी हरियाणवी संस्कृति पर्यटकों को देखने को मिलेगी। हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन का आयोजन 13 से 18 दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जा रहा है। हरियाणा पवेलियन में पहुंचने वाले पर्यटक सेल्फी विद हरियाणवी बीर एवं मर्द पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

loksabha election banner

इस वर्ष हरियाणवी पंडाल का स्थान पिछले वर्ष की अपेक्षा श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के सामने वाले मैदान में मुख्य मंच पर आयोजित किया जा रहा है। हरियाणवी पंडाल के माध्यम से पर्यटकों में हरियाणवी संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। गीता जयंती महोत्सव 2018 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महा¨सह पूनिया के मार्गदर्शन में हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन पंडाल अपने नये आयाम स्थापित करेगा। सांस्कृतिक कमेटी के सदस्य डॉ. महा¨सह पूनिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणवी पांडाल में इस वर्ष अनेक अनूठे एवं नायाब प्रयोग किए जाएंगे। इस पंडाल में हरियाणवी खानपान के साथ-साथ हरियाणवी कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा की पगड़ी का इतिहास, हरियाणा का प्राचीन इतिहास हरियाणवी सिक्कों के माध्यम से तथा हरियाणा के लुप्त होते क्राफ्ट को हरियाणवी पंडाल का हिस्सा बनाकर उसे जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पांडाल में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस वर्ष सभी हस्त शिल्पकार हरियाणवी लोक परिधानों में अपनी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। पर्यटकों के लिए हरियाणवी महिला एवं पुरुष परिधान भी उपलब्ध होंगे ताकि सेल्फी विद हरियाणवी बीर एवं मर्द विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र रहेगी। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्या के अतिरिक्त लोक कलाकार, सपेरे, सारंगीवादक, हरियाणवी लोकगीत गाती महिलाएं, बंचारी नृत्य भी आयोजित किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.