Move to Jagran APP

बीबीपुर झील में सर्पदंश से घायल महिला को मिली अस्पताल से छुट्टी

कुरुक्षेत्र बीबीपुर झील के पास सरस्वती ड्रेन की साफ-सफाई का काम कर रही एक 32 वर्षीय मनरेगा महिला मजदूर सरोज को शुक्रवार को सांप ने काट लिया था। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 08:45 AM (IST)
बीबीपुर झील में सर्पदंश से घायल महिला को मिली अस्पताल से छुट्टी
बीबीपुर झील में सर्पदंश से घायल महिला को मिली अस्पताल से छुट्टी

जगारण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बीबीपुर झील के पास सरस्वती ड्रेन की साफ-सफाई का काम कर रही एक 32 वर्षीय मनरेगा महिला मजदूर सरोज को शुक्रवार को सांप ने दंश लिया था। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहर का प्रभाव नियंत्रित हो जाने पर उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वह घर पर ही डाक्टर की बताई गई दवाइयां व अन्य उपचार ले रही है।

loksabha election banner

मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान नरेश कुमार और जिला सचिव मेवा राम पीड़ित महिला मजदूर सरोज के घर उसका हालचाल जानने नंदूखेड़ा ग्राम पंचायत बीबीपुर कलां गए। मनरेगा मजदूर यूनियन पिहोवा ब्लॉक ने मनरेगा अधिकारियों से मांग करती है कि पीड़ित महिला मजदूर सरोज का उचित इलाज व तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मनरेगा कानून का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे। कार्यस्थल पर सभी मजदूरों की सुरक्षा के लिए फ‌र्स्ट एड किट व अन्य सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जाने चाहिएं ताकि किसी मजदूर के साथ कोई हादसा ना हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.