भार उठाने की प्रतियोगिता में मनवाया एसएमबी के छात्रों ने लोहा
श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने अनेक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने इन छात्रों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने अनेक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने इन छात्रों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। विद्या भारती राष्ट्रीय भार उठाने की प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक मेरठ में आयोजित हुई। 18वें उत्तर क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला 2019 विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया जो कि एक नवंबर से तीन नवंबर तक चला। भार उठाने की प्रतियोगिता में विद्यालय के छह छात्रों ने अंडर-17 में भाग लिया, जिनमें से तीन ने स्वर्ण पदक, 3 छात्रों ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। हर्ष 11वीं 73 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, साहिल 11वीं 81 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, पारस 11वीं 89 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीन छात्रों ने स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया खेलों में क्वालीफाई किया। ज्ञान विज्ञान मेले में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में तरुण वर्ग में शिवम, अक्षय, मधुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायोलॉजी प्रयोग में साहिल 12वीं के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य विज्ञान पत्र वाचन में ऋतु गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।